शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: नगर के मराठा कालिन प्राचीन मन्दिर जासूवाला प्रांगण में होने वाली महाशिव पुराण कथा और रुद्राभिषेक के कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को महिलाओ ने कीर्तन, सत्संग के साथ 1008 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया इस अवसर पर आयोजित सत्संग मे आचार्य हरी ओम शर्मा ने कहा भगवान शिव गले में सर्पों की माला पहनते हैं मगर अपनी शांति का त्याग नहीं करते। सर्पों की माला धारण करना अर्थात अनेक मुश्किलों को अपने ऊपर ले लेना। जीवन है तो मुश्किलें तो आएँगी फर्क सिर्फ इतना है कि जो उन्हें हँसके सह लेता है वह शिव बन जाता है और जो उन्हें नहीं सह पाता वह शव बन जाता है। मुश्किलों का समाधान उससे मुकर जाना नहीं है अपितु मुस्कुराकर उनका सामना करना है। कठिनाइयों से जूझते हुए आप अपने चेहरे पर मुस्कान लाने की हिम्मत जुटा पाते हैं तो समझ लेना कि फ...