शामली, सितम्बर 23 -- Shamli News: शामली। शहर के आर्य समाज मंदिर में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को श्रावणी पर्व के उपलक्ष्य में वैदिक यज्ञ और सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंबाला से पहुंचीं भजन उपदेशिका श्वेता आर्य ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर आर्य समाज के अनुयायियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रातःकाल आयोजित वैदिक यज्ञ में कृष्ण पाल जांगिड़, दीपक आर्य, देवी सिंह आर्य और सचिन जांगिड़ सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। इसके बाद आयोजित वैदिक सत्संग में श्वेता आर्य ने कर्मों की महत्ता पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि आर्य समाज की वैदिक दृष्टि में कर्म मनुष्य के जीवन का आधार है। यह भी पढ़ें- Shamli News: वेद प्रचार सप्ताह में श्वेता आर्य के भजनों और सच्चिदानंद महाराज के प्रवचनों से गूंजा आर्य समाज वेद मनुष्य को ...