Shamli News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा, परिवार में कोहराम
शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में दो दिन पूर्व थ्रीव्हीलर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मेरठ हॉस्पिटल में मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और चार मासूम बच्चों को छोड़ गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी वाजिद (34) बाइक से आसपास के क्षेत्र में कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। दो दिन पूर्व वह फेरी लगाकर शामली की ओर से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में एक थ्रीव्हीलर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह भी पढ़ें- Bagaha News: साइफन में गिरी बाइक, कारोबारी की मौत राहगीरों की मदद से घायल वाजिद को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.