शामली, जुलाई 16 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से गायब कूड़ेदान और सड़क पर पसरी गंदगी को लेकर दैनिक हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई ग्राम पंचायत ने आनन-फानन में गांव के मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलवाया। सफाई कर्मियों ने सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेरों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से साफ कराया। गंदगी हटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, हसनपुर लुहारी के मुख्य मार्ग पर डस्टबिन गायब होने के कारण ग्रामीण और राहगीर सड़क किनारे ही कूड़ा फेंकने को मजबूर थे। धीरे-धीरे इस कूड़े ने बड़े ढेर का रूप ले लिया था। जिससे उठने वाली दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो रखा था। राहगीरों और स्कूली बच्चों को मुंह प...