शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: चौसाना। चौसाना में मंगलवार को जवाला नाथ फिलिंग स्टेशन के पास एक युवक सड़क किनारे बेसुध अवस्था में मिला। युवक के जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका के चलते सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। वहीं सरकारी एम्बुलेंस के करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जताई। मंगलवार को जवाला नाथ फिलिंग स्टेशन के पास एक युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Amroha News: समय पर पहुंची पीआरवी ने बचाई किशोर की जान सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची और युवक को संभालने का प्रयास किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अक्षय पुत्र च...