Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में 92 शिकायतें आईं, आठ का मौके पर निस्तारण
शामली, अक्टूबर 17 -- Shamli News: शामली। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए गए। इस दौरान कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कैराना तहसील सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां फरियादियों ने 28 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम शिवाजी यादव, तहसीलदार कैराना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।शामली तहसील में सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 45...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.