शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: शामली। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शामली तहसील में जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 67 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूमि संबंधी मामलों में संयुक्त टीम बनाकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। शनिवार को शामली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों द्वारा 67 शिकायतें पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 3 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शिकायतों का समय से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Noida News: संपूर्ण समाधान दिवस में 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण ...