शामली, जुलाई 6 -- Shamli News: शामली। सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस के तहत सोमवार को जनपद की तीनों तहसीलों में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। शामली, कैराना और ऊन तहसीलों में कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। तहसील शामली सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम आलोक यादव ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह भी...