शामली, जुलाई 30 -- Shamli News: झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव नोनांगली में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। बुधवार को पुलिस को एक युवक द्वारा सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव नौनागली में युवती की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती जांच की तो युवती के गले पर गहरे निशान दिखाई दिए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतका के पिता सुधीर ने बताया कि वह परिवार के साथ शामली के मंडी गेट के सामने रहता है, जबकि गांव नोनांगली में उनका पैतृक मकान है। सुबह बेट गरिमा की दादी उसे जगाने गई थी...