Shamli News: संदिग्ध परिस्थितियों में चाय पीने के बाद युवक की हालत बिगड़ी, मुंह से निकली झाग
शामली, नवम्बर 28 -- Shamli News: क्षेत्र के गांव पाटनी प्रतापपुर में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में चाय पीने के बाद एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए शामली रेफर कर दिया। शामली से भी उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल युवक मेरठ के अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने युवक की पत्नी पर चाय में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है। गांव निवासी विजय (35) पुत्र सलेक शनिवार सुबह घर पर था। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे उसकी पत्नी कविता चाय बनाकर काम पर चली गई थी। बताया गया कि कविता किसी अस्पताल में काम करती है। विजय ने चाय पीने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकलने लगी। यह देखकर परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.