शामली, सितम्बर 11 -- Shamli News: कांधला। गांव गंगेरू में शुक्रवार को 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित बताई जा रही थी। मौत के बाद परिजन शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन कर किशोरी के पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी योगेश शर्मा पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान किशोरी के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतका की बहन ने बताया कि दो दिन पहले उसकी बहन के सीने में दर्द हुआ...