शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: शामली। क्षेत्र के ग्राम सिलावर निवासी साहित्यकार एवं आरडी इंटर कॉलेज सिक्का-सिलावर के प्रबंधक प्रवीण तरार की नई पुस्तक 'दरख्त' का विमोचन जेजे फार्म में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान संत प्रवर कौशल जी महाराज ने किया। प्रभु श्रीराम कथा सुनने पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुए पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों और साहित्यप्रेमियों ने प्रवीण तरार को शुभकामनाएं दीं। दरख्त पुस्तक का प्रकाशन नीलम पब्लिकेशन, मुंबई द्वारा किया गया है। पुस्तक में शामली नगर पालिका के कई बार चेयरमैन रहे पूर्व विधायक राजेश्वर कुमार बंसल द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनहित के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को केंद्र में रखते हुए लेखन किया गया है। लेखक के अनुसार पुस्तक का उद्देश्य समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमं...