शामली, अक्टूबर 17 -- नवरात्रि पर धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम Shamli News: कांधला। संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में नवरात्रि के पावन पर्व पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हीं छात्राओं ने मां दुर्गा सहित नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने महिषासुर वध का सजीव मंचन कर बुराई पर अच्छाई की जीत और नारी शक्ति के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। देवी के विभिन्न स्वरूपों में सजी छात्राओं की आकर्षक वेशभूषा और प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक क्षितिज मित्तल एवं प्रधानाचार्या कुमारी रंजना मित्तल ने नवदुर्गा के स्वरूप में सजी छात्राओं का विधिवत पूजन किया। साथ ही देश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति...