Shamli News: संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन
शामली, अगस्त 28 -- Shamli News: कांधला। संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने सहपाठी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार दिए। इस अवसर पर गीत, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राखी बनाओ' और पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। शिक्षकों ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व के साथ आपसी सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधक क्षितिज मित्तल और प्रधानाचार्या रंजना मित्तल ने विद्यार्थियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं। यह भी पढ़ें- Jamui News: मुंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.