Shamli News: श्री रघुनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: शामली। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षाेल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाकर अपनी श्रद्धा एवं भक्ति प्रकट की। पंजाबी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं ने अपने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में सुंदर पोशाक पहनाकर मंदिर पहुंचाया। राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजे बच्चों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जन्माष्टमी के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। यह भी पढ़ें- Sambhal News: श्री राधा-कृष्ण मंदिर में गूंजे कान्हा के जयकारे, धूमधाम से मनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.