Shamli News: श्रीमदभागवत कथा से पूर्व नगर में निकली भव्य कलश यात्रा
शामली, सितम्बर 26 -- Shamli News: थानाभवन। श्री मद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दयाल आश्रम मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में नजर आया। पीले वस्त्र पहने बड़ी संख्या मे महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं, जबकि पुरुष श्रद्धालु श्री कृष्णा श्री राधा के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। कलश यात्रा दयाल आश्रम मन्दिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई कथा स्थल दयाल आश्रम सत्संग भवन पर पहुंची। धार्मिक अनुष्ठान के साथ कथा स्थल पर क्लश स्थापित किये जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ श्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.