शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: शामली। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को बुढ़ाना रोड स्थित श्री बलभद्र शिव मंदिर समिति की ओर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई रथयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने फूल-मालाओं से रथयात्रा का स्वागत किया। रथयात्रा में भगवान शिव, नंदी पर बैठे मां पार्वती व भगवान शिव, पंचमुखी हनुमान, मां गंगा, श्रीराधा कृष्णा एवं महाराजा अग्रसेन की प्रतिमाओं की नगर परिक्रमा कराई गई। बैंड-बाजों के साथ आकर्षक धार्मिक झांकियां भी रथयात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल और राहुल तायल सहित अनेक लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Shamli News: श्री रघुनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव ...