शामली, सितम्बर 1 -- Shamli News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कान्हा के श्रृंगार और पूजा के सामान की खरीदारी के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी पोशाक, आकर्षक मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, झूले, सिंहासन और सजावटी सामान की भरमार है। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी का माहौल देखते ही बन रहा है। यह भी पढ़ें- Amroha News: श्रद्धालुओं ने शुरू कीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियांजन्माष्टमी का पर्व आगामी चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालु घरों और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को नए परिधानों से सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते ह...