शामली, अगस्त 10 -- Shamli News: सोमवार को पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड पडी। सावन महीने के दूसरे सोमवार को कस्बे के शिवालयों में भारी बारिश के बीच हर-हर महादेव, ओम नमः शिवाय की गूंज सुनाई दी। प्रातः से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही। वहीं शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों को तांता लगा रहा है। साथ ही ग्रामीण अंचल के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रावन माह के दूसरे सोमवार के दिन शिवलिंगों का दूध, गंगाजल व जल से अभिषेक किया गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: प्राचीन बूढ़ा शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब शिवलिंगों को पुष्प, बेल पत्र, आंक, धतूरे से सजाकर महाआरती की गई। इस दौरान मंदिरों में घंटी, घड...