शामली, अगस्त 19 -- Shamli News: दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में बुधवार को श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान पार्श्वनाथ को 23 किलो तथा 11-11 किलो के निर्वाण लड्डू श्रद्धापूर्वक अर्पित किए गए। निर्वाण लड्डू चढ़ाने के लिए मंदिर परिसर में बोली का आयोजन किया गया। बोली के आधार पर श्रद्धालुओं को भगवान के चरणों में निर्वाण लड्डू अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत भगवान की शांति धारा, पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: आज मोक्षकल्याणक पर चढ़ाए जाएंगे 2300 किग्रा का विशाल लाडू ध...