Shamli News: श्मशान घाट मार्ग पर सड़क और नाले का निर्माण शुरू
शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते पर लंबे समय से बनी जलभराव और कीचड़ की समस्या को दूर करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क और नाले का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इस विकास कार्य पर कुल 94.84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रतन पेट्रोल पंप के सामने स्थित श्मशान घाट मार्ग पर बारिश के दिनों में पानी भरने के साथ दलदल और कीचड़ की स्थिति बन जाती थी। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मुशायदा ने सभासदों और नगर पंचायत अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। निर्माण शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन का आभार जताया। इस पर कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.