शामली, अक्टूबर 5 -- Shamli News: शामली। नए गन्ना पेराई सत्र की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से लेकर नवंबर के प्रथम सप्ताह के बीच जिले की चीनी मिलों के चालू होने की उम्मीद है। शामली चीनी मिल ने एक नवंबर से पेराई शुरू करने की तिथि घोषित कर दी है, जबकि ऊन और थानाभवन चीनी मिल की ओर से अभी पेराई शुरू करने की तारीख तय नहीं की गई है। दूसरी ओर, नए सत्र की तैयारियों के बीच पिछले पेराई सत्र का भुगतान किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। थानाभवन चीनी मिल पर किसानों का करीब 86 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य अभी बकाया है। शामली और ऊन शुगर मिले शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कर चुकी है। एक तरफ चीनी मिलें नए सत्र की तैयारियों में जुटी हैं तो दूसरी ओर खेतों में किसान अगली फसल की तैयारी शुरू कर चुके हैं। गेहूं की बुआई का समय नजदीक आने के...