Shamli News: शीतला माता धाम में धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव
शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शीतला माता धाम, महर्षि वाल्मीकि आश्रम सेवा समिति की ओर से सोमवार को भगवान महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद काली माता मंदिर और भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना की गई। कार्यक्रम में कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविंद संगल और विनोद प्रमुख भैंसवाल वाले रहे। मंदिर कमेटी के संरक्षक सोमदत्त गहलोत, अध्यक्ष सुदेश कुमार लिडला, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव अनुज बिडला, कोषाध्यक्ष खुशीराम कौशिक, प्रवीण कुमार वाल्मीकि सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Naini...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.