Shamli News: शिव महापुराण के पांचवें दिन शिव अवतारों की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: कांधला। नगर के पूर्वी यमुना नहर स्थित सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन भगवान शिव के विभिन्न अवतारों और उनकी दिव्य लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा व्यास ब्रजमोहन सेमवाल जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का विस्तार से श्रवण कराया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं और वे अपने भक्तों के कल्याण के लिए समय-समय पर विभिन्न स्वरूपों में प्रकट होकर धर्म, सत्य और भक्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने भगवान शिव के अनेक अवतारों से जुड़े प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि महादेव की भक्ति करने वाले श्रद्धालु को सदैव सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान शिव अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से प्रसन्न होकर उनके कष्टों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.