Shamli News: शिव महापुराण कथा में सुनाया शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग
शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: शामली। श्रीराम कथा सेवा समिति शामली के तत्वावधान में चल रही शिव महापुराण कथा के छठे दिन शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया गया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। कथा व्यास परम श्रद्धेय मृदुल कांत शास्त्री वृंदावन ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का विस्तार से वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि धर्म के प्रति मनुष्य की भावना शुद्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज धार्मिक क्षेत्र में भी राजनीति का प्रभाव दिखाई देने लगा है। जहां राजनीति हावी होगी, वहां धर्म की भावना कमजोर होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रेम, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने महामृत्युंजय मंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव की आराधना और महामृत्युंजय मंत्र का जाप मनुष्य के जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.