शामली, अगस्त 31 -- Shamli News: शामली। श्री राम कथा सेवा समिति शामली के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा व्यास परम श्रद्धेय मृदुल कांत शास्त्री वृंदावन ने भगवान शिव की महिमा और प्रथम शिवलिंग की स्थापना का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान शिव ने माता पार्वती को सर्वप्रथम कथा सुनाई थी। उन्होंने प्रथम शिवलिंग की स्थापना के प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि सर्वप्रथम अग्निनेश्वर शिवलिंग की स्थापना की गई थी। उन्होंने अरुणाचल पर्वत की महिमा बताते हुए कहा कि शिव भक्त यहां उसी प्रकार परिक्रमा करते हैं, जैसे वृंदावन में गोवर्धन की परिक्रमा की जाती है। अरुणाचल को शिव का स्वरूप माना गया है और यहां जप, तप व पूजा करने का विशेष महत्व है। ...