शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: शामली। शहर के शिवगंज मंडी स्थित शिव दुर्गा मंदिर में स्थानीय महिलाओं की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आनंद लिया।कार्यक्रम आयोजक पल्लवी मित्तल और शिप्रा गोयल रहीं, जबकि मंच संचालन पारुल गुप्ता ने किया। इस दौरान राधा-कृष्ण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसके अलावा पारिवारिक तीज खेलों का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज पर्व की खुशियां साझा करते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिप्रा गोयल, पल्लवी मित्तल, पारुल गुप्ता, ऊषा गर्ग, शुभी संगल, निधि संगल, नेहा गुप्ता, रीना जैन, नि...