शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: शामली। शहर के धीमानपुरा स्थित श्री विश्वकर्मा धाम मंदिर में भगवान महादेव के शिवलिंग की स्थापना के बाद पूजा अर्चना, प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर परिक्रमा धूमधाम से निकाली गयी। शुक्रवार को शिवलिंग की स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि 28 जुलाई से मंदिर में भगवान महादेव के शिवलिंग की स्थापना को पूजा अर्चना व प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार सुबह पूजा अर्चना व शिवलिंग की स्थापना से पूर्व नगर परिक्रमा निकाली गयी जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। शुक्रवार को पूरे विधि विधान के साथ शिवलिंग की स्थापना की जाएगी, इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमैटी के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आहवान क...