शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: सावन मास की शिवरात्रि का पर्व जिलेभर में श्रद्धापूर्वक व भक्तिभावना के साथ मनाया गया। शिवालयांे में भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया गया और देर शाम शिवालयों में हुई भगवान शिव की महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड उमड पडी। भगवान शिव की आरती कर परिवार की सुख स्मृद्धि की कामना की है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शिवरात्रि पर कांवड़ियों व शिवभक्तों ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, पूजा अर्चनामहाआरती का आयोजन मंगलवार देर शाम शहर के शिव चौक पर मुख्य रूप से शिवरात्रि के अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती पंडित संजय शास्त्री ने विधि विधान से कराई। आरती में मुख्य यजमान के रूप में विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, डीएम आलोक यादव, एसपी एनपी सिंह, चेयरमैन अरविन्द संगल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप...