Shamli News: शिलवान बनें, नशे से दूर रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें
शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: श्री श्वेतांबर जैन स्थानक मंदिर में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम के दौरान संघ संचालक नरेश मुनि गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को धर्म, तपस्या और आत्मकल्याण का संदेश दिया। वहीं निपुण मुनि ने ओशोदीप पब्लिक स्कूल में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया। जैन स्थानक मील रोड पर प्रवचन करते हुए नरेश मुनि गुरुदेव ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में उसकी भावनाओं का विशेष महत्व है। जैसी भावना होगी, वैसा ही जीवन बनेगा। पर्युषण पर्व नजदीक हैं, ऐसे में तपस्या, उपासना और व्रत के माध्यम से धर्म की प्रभावना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोक्ष और आत्मकल्याण का मार्ग धर्म से होकर जाता है। यह भी पढ़ें- 8 सितंबर से शुरू होगा पर्युषण पर्व, 24 घंटे चलेगा अखंड जाप धर्मात्मा व्यक्ति के नियम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.