शामली, अक्टूबर 13 -- संगठन ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की Shamli News: शामली। भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय में दिए ज्ञापन में कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े वायरल वीडियो की जांच कराकर शिक्षिका के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। मंगलवार को दिए ज्ञापन में संगठन ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला शिक्षिका पूनम तोमर कथित तौर पर जतिसूचक और अपमानजनक कर रही है। टिप्पणी में हंसकर समर्थन करने वाले अन्य शिक्षकों की भूमिका के घेरे में है। ज्ञापन में कहा गया कि वीडियो में उक्त शिक्षिका द्वारा कथित रूप से दलित समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। संगठन का आरोप है कि वीडियो में मौजूद अन्य महिला और पुरुष शिक्षक भी हंसी-ठहाकों के माध्यम से इसका समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। संगठन न...