शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन नगर के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षको को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के प्रति निरंतर समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। भवन नगर के अर्पण पब्लिक स्कूल होली मदर अकैडमी लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल सरस्वती हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षेत्र के गांव कादरगढ़ मे स्थित प्राथमिक विद्यालय मे आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रमोद राणा ने शिक्षिका रीना विनीत आर्य को सम्मानित करते हुए कहा कि एक शिक्षक ही समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने प्राथमिक शिक...