Shamli News: शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों को संस्कारवान बनने की सीख
शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: शामली। श्री सनातन धर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय लांक में शिक्षक दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गुरु के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे संस्कार अपनाकर सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। हरिओम ने भी विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया। संदीप आचार्य, अखिलेश चंद्र कुकरेती और निरंजन नाथ मिश्र ने गुरु की महिमा पर विचार व्यक्त किए तथा गुरु मंत्रों के माध्यम से गुरु के महत्व को समझाया। इस अवसर पर संजीव कुमार, अभिषेक, विशाल, रीतू, डॉ. प्रशांत शर्मा और प्रभात शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shamli News: शिक्षक छात्रों में ज्ञान के साथ नैतिक आदर्श भी करते हैं संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.