Shamli News: शिक्षक छात्रों में ज्ञान के साथ नैतिक आदर्श भी करते हैं संचारित
शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: शामली। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में शनिवार को भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव शिक्षकों से सद्प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों में केवल ज्ञान का संचार ही नहीं करते, बल्कि उनके भीतर नैतिक मूल्यों और आदर्शों का विकास भी करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.