शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: शामली। मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शामली जिले में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं ने स्नातक की तुलना में अधिक उत्साह दिखाया। शिक्षक सीट पर 78.26 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 61.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों सीटों पर कुल 4108 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू होते ही जिले के विभिन्न केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के केंद्रों पर सुबह से ही शिक्षक-शिक्षिकाएं मतदान के लिए पहुंचे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी दिनभर मतदाताओं ने अपने मताधिकार क...