शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: कैराना। किशोरी के शारीरिक स्वायत्तता का उल्लंघन करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गत 13 मई को एक महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप था कि युवक ने उसकी नाबालिक पुत्री के साथ शारीरिक स्वायत्तता का उल्लंघन किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने घटना में वांछित चल रहे प्रवीण उर्फ छोटू निवासी गांव सोहंजनी तगान थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...