Shamli News: शारदीय नवरात्र पर महंगाई की मार, फलों के दामों में उछाल
शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: शामली। शारदीय नवरात्र के दौरान फलों की मांग बढ़ने के साथ ही इनके दामों में भी उछाल आ गया है। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को फल खरीदने के लिए अब अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। सेब, अंगूर और केले समेत कई फलों के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। त्योहार के मौसम में बढ़ी कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। नवरात्र से पहले 80 से 100 रुपये किलो बिकने वाला सेब अब 150 से 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इसी तरह अंगूर के दाम 300 से बढ़कर 400 रुपये किलो तक हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: त्योहारी मौसम में आसमान छू रहे सब्जियों के भाव केले की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले 50 रुपये दर्जन मिलने वाले केले अब 70 रुपये दर्जन बिक रहे हैं। अचानक बढ़े दामों के कारण फल खरीदने पहुंचे ग्राहकों को निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.