Shamli News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में कलश स्थापना के साथ नवरात्र पर्व का शुभारंभ हुआ। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर व्रत रखा और परिवार की खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, पंडालों में विराजीं मां दुर्गा घरों में भी विधि-विधान से कलश स्थापना कर पूजा-पाठ किया गया। मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.