Shamli News: शामली में प्रदूषण ने बिगाड़ी हवा, एक्यूआई 304 पर पहुंचा
शामली, नवम्बर 12 -- Shamli News: एनसीआर क्षेत्र में शामिल शामली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों से एक्यूआई में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बुधवार को जो एक्यूआई 280 था वह गुरुवार को एक्यूआई 304 पर पहुंच गया, जो बेहद खराब स्थिति की ओर इशारा कर रहा है। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही शहर की हवा में घुलता जहर लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। सुबह से ही लोगों को आंखों में जलन, चुभन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद लोग प्रदूषण से बचाव को लेकर जागरूक होते नजर नहीं आ रहे हैं। शहर में सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। वातावरण में धूल और धुएं के कण जमा होने से हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। दीपावली पर पटाखों जलाने के बाद अब सड़कों पर उड़ती धूल, वाहनों से निकलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.