Shamli News: शामली में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की चोरी, छत फाड़कर सोना-चांदी ले गए चोर
शामली, अक्टूबर 14 -- Shamli News: शामली। शामली शहर में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए नाला पटरी स्थित उमा ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान की छत फाड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखे सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, दुकान से करीब आधा किलो सोना और 50 किलो चांदी चोरी हुई है। चोरी गए आभूषणों की कीमत एक से सवा करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद व्यापारियों में भी हलचल मच गई जानकारी के अनुसार, उमा ज्वेलर्स के मालिक हर्ष रोजाना की तरह घर से दुकान खोलने पहुंचे थे। जब उन्होंने दुकान का शटर उठाया और अंदर जाकर देखा तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान की छत फटी हुई थी और अंदर रखा सोना-चांदी गायब था। आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते दुकान में दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.