शामली, अगस्त 6 -- Shamli News: शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान हर दिन बढ़ने वाली भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में 7 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी शामली के मौखिक आदेश के अनुपालन में जारी निर्देशों के अनुसार जिले के सभी डिग्री कॉलेज, तकनीकी संस्थान, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा तथा बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय सात अगस्त से 11 अगस्त तक बंद रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि अवकाश अवधि के दौरान कोई भी विद्यालय संचालित पाया गया तो संबंधित संस्था के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: दारुल उलूम ने छात्रों के बाजार, हाईवे और मार्ग पर जाने पर लगाई रोक, चेताया भी इसके अलावा,...