शामली, नवम्बर 22 -- Shamli News: शासन के निर्देश पर रविवार शाम जनपद शामली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की गई। शाम छह बजे से साढ़े छह बजे तक शामली नगर के निर्धारित क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह बंद रखकर हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान व्यापारियों, दुकानदारों और नागरिकों ने सहयोग करते हुए अपने प्रतिष्ठानों की लाइटें और इनवर्टर बंद रखे। सिविल डिफेंस की टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव, राहत और प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया का अभ्यास कराया। मॉकड्रिल शामली नगर पालिका क्षेत्र में धीमानपुरा फाटक से शुरू होकर कोतवाली के निकट तक आयोजित की गई। निर्धारित समय के दौरान संबंधित क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बंद रखी गई। यह भी पढ़ें- Hathras News: ब्लैक आउट के साथ गूंजे अलर्ट के सायरन, हैरत में पड़े लोग नागरिकों को काल...