शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: कांधला। क्षेत्र के एलम कट के पास मंगलवार को एक ई-रिक्शा पलटने से कई छात्राएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्राओं को ई-रिक्शा से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि छात्राएं हाईवे पर दौड़ रहे अन्य वाहनों की चपेट में आने से बच गईं, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मंगलवार को एलम के प्राथमिक विद्यालय की कक्षा पांच की छात्राएं खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से प्राथमिक विद्यालय नंबर दो जा रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा एलम कट के पास पहुंचा, तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर पलट गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: किंवाना रेलवे फाटक के पास ट्रैक्टर में इको कार ने मारी टक्कर ई-रिक्शा पलटते ही उसमें सवार छात्राओं में चीख-पु...