शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: कांधला विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सुन्ना में शुक्रवार को आवारा गोवंश ने वृद्धा पर हमला कर गंभीर रूप कर दिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि हिंसक हो चुके आवारा गोवंश को लेकर पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उसे गोशाला नहीं भेजा गया। सुन्ना निवासी 60 वर्षीय नरेश देवी पत्नी बिलेंद्र शुक्रवार को गांव में किसी कार्य से जा रही थीं। इसी दौरान आवारा गोवंश ने अचानक उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह गोवंश को भगाया। परिजन घायल नरेश देवी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा गोवंश की समस्या लगातार बनी हुई है। इनमें कुछ गोवंश हिंसक हो चुके हैं,...