शामली, अगस्त 7 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी 14 वर्षीय अर्श की गंगोह क्षेत्र के गांव घाटोपुर में एक शादी समारोह के दौरान सांप के डसने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी 14 वर्षीय अर्श पुत्र सरवर अपनी मां के साथ गंगोह क्षेत्र के गांव घाटोपुर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। परिजनों के अनुसार, रात में अर्श किराए पर लाए गए बिस्तरों पर सो रहा था। इसी दौरान उसकी पीठ पर जहरीले सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में अर्श की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में उसके दो भाई और एक बहन हैं, जबकि उ...