शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: शामली। शहर के सहारनपुर रोड स्थित एक बारातघर में शादी समारोह के दौरान फेरे से पहले हुए विवाद के मामले में सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हुई पंचायत में तय हुआ कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के विवाह समारोह में हुए खर्च का भुगतान करेंगे। समझौते का लिखित पत्र मंगलवार को संबंधित थाने में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। थानाभवन क्षेत्र निवासी एक आईटी इंजीनियर युवक का विवाह मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र की युवती से तय हुआ था। शादी समारोह के लिए सहारनपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह भी पढ़ें- Shamli News: समारोह में विवाद को लेकर दुल्हन पक्ष का शादी करने से इंकार, बारात बैरंग लौटी बारात पहुंचने के बाद जयमाला की रस्म संपन्न हो गई औ...