शामली, जुलाई 25 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने पहले दुष्कर्म किया फिर युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने थाना भवन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके चलते पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी थी मामले में आरोपी युवक वांछित चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना भवन थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना थानाभवन में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली...