शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: शहर कोतवाली परिसर में लगातार बढ़ रही पार्किंग की समस्या के चलते फरियादियों और पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली परिसर में सीज किए गए वाहनों को खड़ा किया गया है। इसके अलावा बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग भी अपने वाहन कोतवाली परिसर में खड़े कर चले जाते हैं। इससे परिसर में वाहनों का दबाव बढ़ गया है और आने-जाने के लिए पर्याप्त रास्ता तक नहीं बचा है।शहर कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादियों को अपने वाहन खड़े करने के लिए जगह तलाशनी पड़ती है। कई बार परिसर में वाहनों की कतार लगी होने के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान सीज किए गए वाहन भी लंबे समय तक परिसर में खड़े रहने से जगह घेर रहे हैं। बाइकों से कोतवाली परिसर से भर चुका है। स्थानीय लोगों क...