शामली, अक्टूबर 20 -- Shamli News: शामली। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यालय पर हवन-यज्ञ एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधि-विधान से हवन कर समाज, राष्ट्र और धर्म की उन्नति एवं कल्याण की कामना की गई। इस दौरान शस्त्र पूजन कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मीनगर विभाग के विभाग सह मंत्री हिमांशु शर्मा ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी प्राचीन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह शस्त्रों के प्रति सम्मान के साथ समाज, राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। इसका उद्देश्य हिंसा को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन, साहस और कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- Shamli News: समाज सेवा और धर्म सेवा ही सशक्त एवं संस्कारित राष्ट्र की आधारशिला...