Shamli News: व्हाट्सएप पर कई लोगों को मिले संदिग्ध मैसेज, चौकी प्रभारी ने अनजान लिंक से बचने की दी सलाह
शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: साइबर ठगों ने लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नया तरीका अपनाया है। व्हाट्सएप पर दो हजार रुपये मिलने का लालच देकर लोगों को संदिग्ध लिंक भेजे जा रहे हैं। शनिवार को चौसाना क्षेत्र के कई लोगों के मोबाइल पर ऐसे मैसेज पहुंचे। मैसेज मिलने के बाद लोगों में हलचल मच गई। हालांकि, सतर्कता दिखाते हुए लोगों ने लिंक पर क्लिक नहीं किया और परिचितों से इसकी जानकारी ली। बताया गया है कि इब्राहिम निवासी जिजोला, साजिद राणा निवासी चौसाना और विकास कुमार समेत कई लोगों के व्हाट्सएप पर अनजान मोबाइल नंबरों से संदेश भेजे गए। इन संदेशों में दो हजार रुपये मिलने का लालच दिया गया था। साथ ही एक संदिग्ध लिंक भी भेजा गया। लोगों ने जब संबंधित मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया तो फोन स्विच ऑफ मिले। इसके बाद लोगों को संदेशों के फर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.